18 नवंबर 2026 - 18:56
हिज़्बुल्लाह और अमल ने ज़ायोनी हमले रोकने की मांग की

हिज़्बुल्लाह और अमल ने देश की सुरक्षा के लिए लेबनानी सेना और सुरक्षा बलों की भूमिका मजबूत करने तथा पूरे देश में सरकारी उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत बताई।

लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और राजनैतिक दल हिज़्बुल्लाह और अमल आंदोलन ने बुधवार को हुई संयुक्त बैठक में इज़राइल के लगातार हमलों पर चर्चा की। दोनों संगठनों ने इस्राईल से लेबनान पर हमले पूरी तरह रोकने और लेबनान की सभी जमीनों से अपनी सेना वापस बुलाने की मांग की।

दोनों संगठनों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव 1701 को पूरी तरह लागू करने पर भी जोर दिया।

उन्होंने लेबनान सरकार से देश की संप्रभुता की रक्षा करने, जनता के अधिकारों की सुरक्षा करने और इस्राईल हमलों के असर से निपटने के लिए अपनी राष्ट्रीय जिम्मेदारियां निभाने की अपील की।

हिज़्बुल्लाह और अमल ने देश की सुरक्षा के लिए लेबनानी सेना और सुरक्षा बलों की भूमिका मजबूत करने तथा पूरे देश में सरकारी उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत बताई।

दोनों संगठनों ने हमलों से प्रभावित इलाकों का पुनर्निर्माण, वहां के लोगों की सहायता और उनके सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को राष्ट्रीय जिम्मेदारी और प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि इन कामों में देरी नहीं होनी चाहिए।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha