17 नवंबर 2026 - 19:14
यमन की चेतावनी, सऊदी अरब के हमलों का जवाब दिया जाएगा 

सऊदी अरब की ओर से सनआ और दूसरे यमनी प्रांतों पर किए गए हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

सनआ: यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने सऊदी अरब को चेतावनी दी है कि सना और यमन के अन्य प्रांतों पर किए गए हमलों का जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन को अपनी कार्रवाई के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

यमन के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता याह्या सरीअ ने कहा कि सेना जल्द ही एक महत्वपूर्ण बयान जारी करेगी। यह बयान सनआ के स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे जारी किया जाना था।

याह्या सरीअ ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से सनआ और दूसरे यमनी प्रांतों पर किए गए हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सऊदी अरब की जिद का अंजाम उसके लिए गंभीर होगा और उसे अपने हितों तथा महत्वपूर्ण ठिकानों की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

इससे पहले यमन की सरकारी समाचार एजेंसी सबा से एक सैन्य सूत्र ने कहा था कि यमन की सेना ने सऊदी अरब में रहने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को हवाई अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

सैन्य सूत्र के मुताबिक, मक्का और मदीना के हवाई क्षेत्र को छोड़कर सऊदी अरब का हवाई क्षेत्र असुरक्षित बताया गया है। इसके अलावा, सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको और उसकी शाखाओं को भी यमन की सेना ने अपना प्रमुख निशाना बताया है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha