बाकू: आज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने बाकू में इस्राईल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।
अज़रबैजान की समाचार एजेंसी अज़र्टैग के अनुसार, मुलाकात के दौरान इसहाक हर्ज़ोग ने एशिया में बातचीत और विश्वास बढ़ाने के उपायों से जुड़े सम्मेलन ‘सीका’ (CICA) की अध्यक्षता संभालने पर अज़रबैजान को बधाई दी।
हर्ज़ोग ने सीका के तहत व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और सदस्य देशों के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए अज़रबैजान की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना भी की।
बैठक में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंडे में शामिल विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
आपकी टिप्पणी