6 मई 2026 - 16:23
युद्ध के दौरान दुश्मन के साथ बातचीत संभव नहीं,प्रतिरोध जारी रहेगा: हिज़्बुल्लाह

जब तक जायोनी सेना कब्ज़े वाले क्षेत्रों से अंतिम सैनिक तक को वापस नहीं बुला लेती, तब तक हमारा पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है।

हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ नेता ने जायोनी सरकार के साथ बातचीत को खारिज करते हुए कहा कि जब तक कब्ज़ा करने वाली सेना वापस नहीं जाती, तब तक प्रतिरोध पीछे नहीं हटेगा। रिपोर्ट के अनुसार, हिज़्बुल्लाह की राजनीतिक परिषद के उप प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि संगठन अपना प्रतिरोध जारी रखेगा और जायोनी शासन के साथ युद्ध के दौरान किसी भी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब तक जायोनी सेना कब्ज़े वाले क्षेत्रों से अंतिम सैनिक तक को वापस नहीं बुला लेती, तब तक हमारा पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम युद्ध के दौरान किसी भी प्रकार की बातचीत को पूरी तरह खारिज करते हैं। हिज़्बुल्लाह नेता ने आंतरिक एकता पर भी जोर दिया और कहा कि संगठन किसी भी आंतरिक संघर्ष की इच्छा नहीं रखता, बल्कि राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha