27 अप्रैल 2026 - 18:51
ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर चर्चा

इस मौके पर युद्ध खत्म करने और तनाव कम करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर भी चर्चा की गई।

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत हुई है। सय्यद अब्बास अराक़्ची और फैसल बिन फरहान आले सऊद के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने क्षेत्र की ताज़ा स्थिति और चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर चर्चा की।

अहले बैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत में दोनों पक्षों ने इलाके की मौजूदा हालात और जारी राजनयिक प्रक्रियाओं पर विचार-विमर्श किया। ईरानी विदेश मंत्री ने बातचीत के दौरान क्षेत्रीय स्थिति के अलग-अलग पहलुओं, खासकर युद्धविराम से जुड़ी प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर युद्ध खत्म करने और तनाव कम करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर भी चर्चा की गई।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha