एक पूर्व जायोनी अधिकारी ने स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में धकेलने के लिए गलत जानकारी दी और उसे गुमराह किया।
पूर्व जायोनी वार्ताकार डैनियल लेवी ने कहा कि नेतन्याहू ने अपनी विस्तारवादी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका को भ्रमित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू की नीति का उद्देश्य क्षेत्र में तनाव बढ़ाना और फिलिस्तीन, गज़्ज़ा, वेस्ट बैंक और सीरिया जैसे इलाकों में अपने हित साधना है।
लेवी के अनुसार, नेतन्याहू का लक्ष्य “ग्रेटर इस्राईल” योजना को आगे बढ़ाना है और इसके लिए वह क्षेत्रीय देशों को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राईल ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ संघर्ष में खींचा, जिससे वाशिंगटन और कांग्रेस के कुछ सदस्यों में चिंता बढ़ी। कुछ अमेरिकी सांसदों ने इस्राईल को हथियार बिक्री रोकने की भी मांग की। लेवी ने कहा कि ट्रंप को भी पता था कि उसे गुमराह किया गया है, लेकिन इसे स्वीकार करना उसके लिए मुश्किल था।
आपकी टिप्पणी