19 अप्रैल 2026 - 16:16
यमन की चेतावनी, अमेरिका न सुधरा तो बाबुल मंदब स्ट्रेट को बंद कर देंगे

अल-अज़ी ने ट्रंप और उनके समर्थकों से युद्ध को बढ़ावा देने वाली नीतियों को छोड़ने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की अपील की।

यमन के लोकप्रिय जनांदोलन अंसारुल्लाह ने चेतावनी दी है कि अगर यमन चाहे तो बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य को बंद कर सकता है और उसे कोई भी शक्ति दोबारा नहीं खोल सकेगी, यहां तक कि अमेरिका भी नहीं।

अंसारुल्लाह के वरिष्ठ नेता हुसैन अल-अज़ी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यमन के पास यह क्षमता है कि वह इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को बंद कर दे। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा किया गया तो उसकी पुनः शुरुआत किसी के नियंत्रण में नहीं होगी।

अल-अज़ी ने ट्रंप और उनके समर्थकों से युद्ध को बढ़ावा देने वाली नीतियों को छोड़ने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के अधिकारों का भी सम्मान किया जाना चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने भी चेतावनी दी थी कि तनाव बढ़ने पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद किया जा सकता है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha