अवैध जायोनी शासन के खिलाफ जनाक्रोश बढ़त ही जा रहा है जिसको देखते हुए अमेरिका, फ्रांस, कई यूरोपीय और अरब देशों ने एक संयुक्त बयान में इस्राईल-लेबनान सीमा पर 21 दिनों के तत्काल सीज़फ़ायर की मांग की है।
व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका और फ्रांस के नेतृत्व में यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, कतर और यूएई ने यह अपील की है। बयान में कहा गया कि इस्राईल-लेबनान की स्थिति असहनीय है और इससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा है।
इसमें दोनों पक्षों के नागरिकों को उनके घर लौटने में सक्षम बनाने के लिए राजनयिक समाधान पर जोर दिया गया और कहा गया कि जब तनाव अधिक हो, तब राजनयिक वार्ता सफल नहीं हो सकती।
इसलिए कई दिनों का तत्काल संघर्षविराम प्रस्तावित है ताकि राजनयिक प्रक्रिया को जगह मिल सके। बयान में इस्राईल और लेबनान से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 के तहत इस अस्थायी संघर्षविराम का समर्थन करने का आग्रह किया गया है।
आपकी टिप्पणी