17 फ़रवरी 2026 - 14:13
आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, दसियों लोगों की मौत 

 हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को तेज गति से चेकपॉइंट में घुसा दिया, जिससे एक शक्तिशाली धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया और आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचा। 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक और बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। बाजौर जिले के मलंगी इलाके में एक मिलिट्री चेकपॉइंट को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी और नौ फ्रंटियर कॉर्प्स (पैरामिलिट्री) के जवान शामिल हैं। 
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है, और बचाव अभियान जारी है। 
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया वह पहले एक मदरसा था, लेकिन बाद में उसे सिक्योरिटी चेकपॉइंट में बदल दिया गया था। 
 हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को तेज गति से चेकपॉइंट में घुसा दिया, जिससे एक शक्तिशाली धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया और आसपास के इलाके को नुकसान पहुंचा। 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha