उत्तर भारत के बाद अब दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी सांप्रदायिक हिंसा की आग देखने को मिल रही है। तेलंगाना में हालिया दिनों मुसलमानों के साथ भेदभाव और धार्मिक आधार पर निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सकते में डाल दिया वहीं, अब असामाजिक तत्वों ने यादाद्री भुवनगिरी जिले में स्थित एक मस्जिद में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।
तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में स्थित एक मस्जिद में तोड़फोड़ की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई सोमवार (16 फरवरी) को जब नमाजी जलालपुर गांव की जामा मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ और पवित्र कुरान शरीफ की प्रतियों को बिखरा हुआ देखा, जिससे लोग हैरान रह गए।
17 फ़रवरी 2026 - 14:09
समाचार कोड: 1782353
जब नमाजी जलालपुर गांव की जामा मस्जिद पहुंचे तो उन्होंने मस्जिद के अंदर तोड़फोड़ और पवित्र कुरान शरीफ की प्रतियों को बिखरा हुआ देखा, जिससे लोग हैरान रह गए।
आपकी टिप्पणी