7 जनवरी 2026 - 14:22
ईरान ने जायोनी शासन के विदेश मंत्री की सोमालीलैंड यात्रा की निंदा की

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनी शासन के विदेश मंत्री के सोमालीलैंड क्षेत्र की यात्रा की निंदा की है।

अहले बैत (अ.स.) समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामिक गणराज्य ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जायोनी शासन के विदेश मंत्री 'गिडेओन सार' के सोमालीलैंड क्षेत्र में ग़ैर कानूनी घुसपैठ को सोमालिया देश की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की स्पष्ट उल्लंघन करार देते हुए इसकी निंदा की।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ के एक स्वतंत्र सदस्य देश के रूप में सोमालिया की क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान पर जोर देने का उल्लेख किया। उन्होंने जायोनी शासन की सोमालिया के विभाजन की दिशा में कार्रवाई को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक खतरनाक हरकत और संयुक्त राष्ट्र संघ की कानूनी व नैतिक नींव पर घातक प्रहार बताया। उन्होंने सोमालिया की राष्ट्रीय संप्रभुता को कमजोर होने से रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और इस्लामिक व अफ्रीकी देशों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
जायोनी शासन ने कुछ समय पहले सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी थी, जिसे दुनिया के अधिकांश देशों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha