अपने समर्थकों को विद्रोह के लिए भड़काने के इल्ज़ाम में अमरीकी राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ इम्पीचमेंट का बिल लाने की समीक्षा के लिए बैठक चल रही है।
फ़्रांस प्रेस के मुताबिक़, हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव के डेमोक्रेट सदस्य जिम मैग्फ़ॉरेन ने बुधवार की इस बैठक में कहा कि ट्रम्प जितना ज़्यादा वाइट हाउस में रहेंगे, अमरीका की आज़ादी उतनी ही ख़तरे में पड़ेगी।
हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव में मुस्लिम प्रतिनिधि इल्हान उमर ने रिपब्लिकन्ज़ से ट्रम्प के इम्पीचमेंट में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस पर हमला राष्ट्रपति के हुक्म से हुआ है।
सिनेट में बहुसंख्यकों के नेता मिच मैक्कॉनेल ने भी इस बैठक में, कॉन्ग्रेस पर हमला करने वाले ट्रम्प के समर्थकों को ग़द्दार और आतंकवादी कहा।
रिपब्लिकन सदस्य जोडी शो ने भी इस बैठक में कहा कि ट्रम्प के ख़िलाफ़ फ़ौरन इम्पीचमेंट होना चाहिए, उन्हें अपने क़दम का जवाब देना होगा और हटना होगा।
कॉन्ग्रेस में रिपब्लिकन्ज़ सदस्य एडम केन्ज़िन्गर ने भी इस बैठक में कहा कि ट्रम्प ने अपने समर्थकों को विद्रोह के लिए भड़का कर अपनी शपथ तोड़ दी।
ग़ौरतलब है कि हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव ने देश के संविधान के 25वें संशोधन के तहत मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रम्प को सत्ता से हटाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। ट्रम्प के राष्ट्रपति काल को ख़त्म होने में सिर्फ़ 7 दिन बचे हैं।
हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेन्टेटिव में ट्रम्प के ख़िलाफ़ इन्पीचमेन्ट पास हो जाता है तो, इम्पीचमेंट आर्टिकल को सेनेट में भेजा जाएगा, जहाँ राष्ट्रपति की ग़लती को तय करने की कार्वयाही होगी। ट्रम्प को दोषी ठहराने के लिए दो तिहाई बहुमत की ज़रूरत होगी जिसका मतलब हुआ कि कम से कम 17 रिपब्लिकन्ज़ की ज़रूरत होगी। न्यूयॉर्क टाइम्ज़ के मुताबिक, 20 रिपब्लिकन सेनेटर, ट्रम्प के ख़िलाफ़ इन्पीचमेंट का समर्थन कर रहे हैं।