इंडोनेशिया के ट्रांस्पोर्टेशन सेफ़टी कमेटी के प्रमुख सुर्यान्तो कहयोनो ने इस घटना की जानकारी दी।
सरकानी न्यूज़ एजेंसी अंतरा के मुताबिक़, बोइंग 737-500 का यह हवाई जहाज़ श्रीविजया एयरलाइन का था। उड़ान एसजेवाई-182 जकार्ता से पोन्टिआनक जा रही थी कि उड़ान भरने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 40 मिनट पर उसका संपर्क टूट गया।
श्रीविजया एयर की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, जकार्ता से 11 नॉटिकल मील पर हवाई जहाज़ से संपर्क टूटा। उस वक़्त जहाज़ 11000 फ़ीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।