5 जनवरी 2021 - 18:15
ब्रितानी प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी भारत यात्रा, गणतंत्र दिवस के थे ख़ास मेहमान

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है।

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत का दौरा करने में असमर्थ होंगे।

बोरिस जॉनसन इस बार भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और भारत आने में अपनी असमर्थता व्यक्त की।

पीएम बोरिस जॉनसन ने अपनी यात्रा रद्द करने पर खेद भी व्यक्त की।

पीएम जॉनसन ने कहा है कि उनके लिए यूके में रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह वायरस को रोकने के लिए ध्यान केंद्रित कर सकें।