फ़ार्स न्यूज़ के मुताबिक़, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि केन्द्र सरकार बाइडेन सरकार के सत्ता संभालते ही अमरीका के साथ व्यापारिक बातचीत शुरू करने का इरादा रखती है।
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली इस मामले में गंभीर है और भारतीय वाणिज्य मंत्रालय ने अमरीका के साथ आज़ाद व्यापार का समझौता करने का इरादा कर लिया है।
ग़ौरतलब है कि ट्रम्प के शासन काल में भारत ने अमरीका के साथ व्यापारिक व रणनैतिक संबंधों में विस्तार की बहुत कोशिश की थी।