फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के गुप्तचरमंत्री ने इस्राईली सेना के एक चैनल से बात करते हुए ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फ़ख़्रीज़ादे की हत्या की यूरोपीय संघ द्वारा निंदा किए जाने की आलोचना की।
इस्राईल के गुप्तचरमंत्री एली कोहन ने रेडियो आर्मी से बात करते हुए यूरोपीय संघ की निंदा की और दावा किया कि वे ईरान के परमाणु रुझानों और परमाणु समझौते के उल्लंघनों से अवगत हैं।
एली कोहन ने यूरोपीय संघ द्वारा ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या की निंदा को अपराधिक कार्यवाही क़रार देते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि यूरोपीय संघ एक विषय की अनदेखी कर रहा है।
इस्राईल के गुप्तचरमंत्री ने ईरान के परमाणु वैज्ञानिक की हत्या में तेल अवीव के लिप्त होने के बारे में ज़ायोनी प्रधानमंत्री के बयान की ओर इशारा किए बिना कहा कि उनकी हत्या से क्षेत्र और दुनिया की मदद हुई।