जनरल हुसैन सलामी ने बुधवार को स्वंय सेवी बल बसीज के एक कार्यक्रम में अपने भाषण में ईरान के साथ सैन्य टकराव में दुश्मनों की नाकामी का उल्लेख करते हुए कहा कि दुश्मनों ने ईरानी जनता की , इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था, धर्म, संस्कृति और अर्थ व्यवस्था को निशाना बना रखा है।
आईआरजीसी के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने बल दिया कि स्वंय सेवी बल हर क्षेत्र में डटा हुआ है ताकि वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में ईरानी राष्ट्र की उच्च मान्यताओं की रक्षा की जाए।
जनरल सलामी ने कहा कि स्वंय सेवी बल किसी भी दुश्मन से डरता नहीं और स्वंय सेवी बल के जवान, ईरानी राष्ट्र की प्रतिष्ठा की रक्षा करते हैं और वह दुश्मनों की पूरी तबाही तक मोर्चे में डटे रहेंगे।
याद रहे आज ईरान में इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी के आदेश से स्वंय सेवी बल बसीज के गठन की वर्गगांठ मनायी जाती है।