प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान की कोरोना से मुक़ाबले के लिए बनी समिति के प्रवक्ता अली रज़ा रईसी ने बताया है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार ने दो सप्ताह के लिए कई तरह की सीमित्ताओं को लागू करने का निर्णय लिया है। अली रज़ा रईसी ने बताया कि, इस समय ईरान के 124 शहर रेड लाइन पर हैं, 150 शहर ख़तरे के निशान के क़रीब हैं और 98 शहर ऐसे हैं जिनपर कोरोना का ख़तरा मंडरा रहा है। कोरोना से बचाव एवं मुक़ाबले के लिए बनी समिति के प्रवक्ता ने कहा कि, देश के 25 प्रांत ऐसे हैं जो ख़तरे के निशान पर हैं जबकि तीन प्रांत लाल निशान को पार कर गए हैं।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय, उपचार और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के अधिकारियों का मानना है कि, कोरोना के फैलने का सबसे बड़ा कारण लोगों का एक स्थान पर एकत्रित होना है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ईरज हरीरी ने बल देकर कहा कि हमे सबसे पहले एक स्थान पर एकत्रित होने वाली भीड़ को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग रात में 9 बजे के बाद एकत्रित होते हैं इसीलिए हमने रात 9 बजे से गाड़ियों के आवागमन को सीमित कर दिया है।