जाॅन ब्रेनन ने यह बात डोनल्ड ट्रम्प द्वारा साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के निदेशक क्रिस क्रेब्स को बर्ख़ास्त किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कही। सीआईए के पूर्व प्रमुख ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि आने वाले 60 दिन अमरीका के लिए बहुत ही ख़तरनाक हो सकते हैं। जाॅन ब्रेनन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प अब भी चुनावी परिणामों में हेराफेरी के चक्कर में हैं। ट्रम्प अब भी यह दावा कर रहे हैं कि तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में धांधली की गई है। उनका यह कहना है कि जो बाइडेन ने चुनाव में धांधली करके जीत हासिल की है।
उल्लेखनीय है कि सिसा के निदेशक को अपदस्त करते समय मंगलवार को ट्रम्प ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने अमरीका की साइबर सिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी के निदेशक क्रिस क्रेब्स को उनके पद से बर्ख़ास्त कर दिया है। क्रिस क्रेब्स के अपदस्त किये जाने का कारण यह है कि उन्होंने चुनाव में धांधली पर आधारित ट्रम्प के दावे को ख़ारिज कर दिया था।