7 नवंबर 2020 - 16:59
बाइडन ने चुनाव जीता, अब तक 284 इलेक्टरोल वोट हासिल किए, जनता के वोटों से पहले ही जीत चुके थे

पेन्सिलवेनिया और एरिज़ोना राज्यों की मतगणना पूरी होने के साथ ही डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडन ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

सीएनएन ने अब से कुछ देर पहले ब्रेकिंग न्यूज़ में बताया है कि जो बाइडन बहुमत हासिल करके और डोनल्ड ट्रम्प को हरा कर अमरीका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हो गए हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार पेन्सिलवेनिया राज्य में बाइडन को ट्रम्प से लगभग 31 हज़ार ज़्यादा वोट मिले और वे इस राज्य में भी चुनाव जीत गए। एरिज़ोना राज्य में भी बाइडन जीत गए और इन दोनों राज्यों के इलेक्टोरल वोटों को जोड़ने के बाद उनको मिलने वाले कुल इलेक्टोरल वोटों की संख्या 284 हो गई है।