बुधवार को जब ट्रम्प के जीतने की संभावना बढ़ रही थी तो ईरान में डॉलर का रेट तेज़ी से बढ़ने लगा और दिन खत्म होते होते उसमें लगभग 10 फीसद की वृद्धि हो गयी।
ईरान के बाज़ार में डॉलर के गैर कानूनी दल्लालों को ट्रम्प के जीतने की आशा थी इस लिए हालिया महीनों में बाज़ार में लगातर डॉलर का रेट बढ़ रहा था और रियाल कमज़ोर हो रहा था मगर गुरुवार को जैसे ही जो बाइडन ने ट्रम्प को पीछे छोड़ा और उनकी जीत की संभावना बेहद मज़बूत हो गयी, ईरान की ब्लैक मार्केट में डॉलर ने लंबा गोता लगाया और अब लगभग 20 फीसद कम रेट पर बाज़ार में बिक रहा है मगर कोई खरीदने वाला नहीं है।
बाइडन की जीत की संभावना के साथ ही ईरान का रियाल तेज़ी से मज़बूत हो रहा है।
सऊदी अरब जैसे कुछ देश, ईरान के रियाल को कमज़ोर करने के लिए भारी बजट खर्च करते हैं।