अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ की सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के करकूक प्रांत में वहाबी आतंकवादी संगठन आईएस ने 40 इराकी नागरिकों का अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईएस आतंकियों ने इराकी नागरिकों को इराकी जनता की मदद करने और उन्हें आईएस नियंत्रित क्षेत्रों से बाहर निकालने के आरोप में अपहरण कर लिया है। इराकी सूत्रों के मुताबिक इन लोगों का अलहुवैजा क्षेत्र से अपहरण कर लिया गया है।