22 अगस्त 2016 - 15:50
इराक़ का अल-एसाला बिजली घर आईएस के क़ब्ज़े से मुक्त।

इराक़ की स्वयंसेवी फ़ोर्सेज़ ने सेना की मदद से अल-अंबार प्रांत की राजधानी रेमादी के पूर्व में स्थित अलख़ालदिया द्वीप के बाकी बचे क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के आप्रेशन के दौरान अल-एसाला बिजली घर को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक़ की स्वयंसेवी फ़ोर्सेज़ ने सेना की मदद से अल-अंबार प्रांत की राजधानी रेमादी के पूर्व में स्थित अलख़ालदिया द्वीप के बाकी बचे क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त कराने के आप्रेशन के दौरान अल-एसाला बिजली घर को आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। आईएस के आतंकवादियों ने अल-एसाला बिजली घर को अपना महत्वपूर्ण गढ़ बना रखा था। इराक़ के स्यंवसेवी बलों ने रविवार की सुबह अल-ख़ालेदिया द्वीप के पास अलकर्तान और अलबोकनआन क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए अपनी कार्यवाई शुरू की है। यह दो इलाके अल-ख़ालेदिया द्वीप के पास आईएस के अंतिम दो गढ़ माने जाते हैं। इससे पहले इराक़ी स्वयंसेवी बलों ने तीन सप्ताह पहले सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण अल-ख़ालेदिया को आईएस के कब्जे से मुक्त कराया था।