13 अगस्त 2016 - 08:20
ईरानी विदेशमंत्री ज़रीफ़ की तुर्की राष्ट्रपति ओर्दोगान से मुलाक़ात।

कुछ मतभेदों के बावजूद दोनों देश सीरिया की अखंडता के संरक्षण और आईएस, जिब्हतुन नुस्रा और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ़ लड़ाई के बारे में संयुक्त विचारधारा रखते हैं।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: तुर्की के राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस बैठक में तेहरान अंकारा सम्बंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
रिपोर्ट के अनुसार ईरानी विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने तुर्की के राष्ट्रपति भवन से मिली हुई मस्जिद में राष्ट्रपति ओर्दोगान के साथ जुमे की नमाज़ भी अदा की।
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया ने राष्ट्रपति ओर्दोगान और विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ की मुलाकात की तस्वीर भी जारी की है। इससे पहले तुर्की विदेशमंत्री चाउश ओग़लो के साथ एक साझा प्रेस कान्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा था कि आतंकवाद, उग्रवाद और सांप्रदायिकता के खिलाफ संयुक्त संघर्ष को लेकर ईरान और तुर्की के दृष्टिकोण और लक्ष्य एक हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ मतभेदों के बावजूद दोनों देश सीरिया की अखंडता के संरक्षण और आईएस, जिब्हतुन नुस्रा और अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ़ लड़ाई के बारे में संयुक्त विचारधारा रखते हैं। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ तुर्की के एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की सुबह अंकारा पहुंचे थे।