अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में दो धमाकों में कम से कम चौदह लोगों के मारे जाने और घायल होने की ख़बर है। बताया जाता है मंगलवार को बग़दाद के दक्षिण में स्थित अलबूईसा क्षेत्र में पुलिस वैन को सड़क किनारे लगाए गए बम से निशाना बनाया गया जिससे एक पुलिस अधिकारी की मौके पर मोत हो गई जबकि तीन पुलिसकर्मियों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
इस बीच बग़दाद के उत्तरी क्षेत्र ‘हय्युल आमुल” में एक बाजार में भयंकर बम विस्फोट में एक व्यक्ति अपनी जान से हाथ धो बैठा। इस घटना में नौ लोगों के घायल होने की खबर है कि जिन्हें इलाज के लिए पास के चिकित्सा केंद्र में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी रेमादी में छः सशस्त्र आतंकवादी मारे गए हैं। अलरेमादी में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार उक्त आतंकवादी पूर्वी रेमादी में आतंकवाद की कार्रवाई के उद्देश्य से प्रवेश करना चाहते थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनके इस प्रयास को नाकाम कर दिया। इस घटना में छह आतंकवादी मारे गए।