अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने दमिश्क में इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी के साथ बैठक में दुनिया भर के वहाबी आतंकवादियों पर सीरियाई राष्ट्र और सरकार की सुनिश्चित जीत की ओर इशारा करते हुए कहा है कि सऊदी अरब क्षेत्र में आतंकवादियों का सबसे बड़ा समर्थक देश है जो बड़े शैतान अमेरिका के एजेंडे पर काम कर रहा है।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने इस मुलाकात में कहा कि सीरिया के खिलाफ युद्ध में 80 देशों का गठबंधन हैं जिनके आतंकवादी सीरिया में लड़ रहे हैं लेकिन मैदानी तथ्यों की रौशनी में सीरियाई जनता और सरकार की सफलता स्पष्ट है जिस पर ईरान को गर्व है। बुरुजर्दी ने आतंकवादियों के खिलाफ बश्शार असद की दृढ़ता और प्रतिरोध की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपने सीरियाई जनता को आतंकवादियों से सुरक्षित रखने में अपने कर्तव्यों पर अच्छे तरीके से अमल किया है और यही कारण है सीरियाई जनता आपकी आभारी और जंग में कंधे से कंधा मिला कर आपके साथ खड़ी है।
बश्शार असद ने इस बैठक में सऊदी अरब के यमन में भयानक अपराधों और सीरिया और इराक़ में आतंकवादियों के खुल्लम खुल्ला समर्थन की ओर इशारा करते हुए कहा कि सऊदी अरब के शासक क़ुरैश के वंशज हैं जो बड़े शैतान अमेरिका और इस्राईल के साथ मिलकर इस्लामी देशों में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं।