2 अगस्त 2016 - 07:27
तुर्की में बम विस्फोट, पांच पुलिसकर्मियों की मौत।

पुलिस की कार के रास्ते में होने वाला यह बम विस्फोट पी पी के तत्वों ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया है। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में सशस्त्र झड़पें जो होने वाले हालिया असफल विद्रोह के बाद थम गई थीं, फिर से शुरू हो गई हैं

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः दोग़ान समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सोमवार को पुलिस की एक गाड़ी में हुई। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी मारे गए और चार अन्य घायल हो गए।
रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की कार के रास्ते में होने वाला यह बम विस्फोट पी पी के तत्वों ने रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया है।
पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों में सशस्त्र झड़पें जो होने वाले हालिया असफल विद्रोह के बाद थम गई थीं, फिर से शुरू हो गई हैं।
पिछले एक साल से तुर्की के कुर्द क्षेत्रों में पी के के और सेना के बीच खूनी झड़पें हो रही हैं और इस दौरान उत्तरी इराक़ में कुर्दों के ठिकानों पर तुर्की सेना की बमबारी और तुर्की के अंदर होने वाली झड़पों में पीके के के लगभग आठ हजार तत्व और तुर्की के 650 से अधिक सैनिक और सुरक्षा अधिकारी मारे गए हैं।