1 अगस्त 2016 - 14:18
तुर्की के राष्ट्रपति ओर्दोगान ने दुश्मनी के बावजूद, बश्शार असद को सराहा।

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोगान ने तुर्की में असफल तख्तापलट में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन पर आभार व्यक्त किया है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ओर्दोगान ने तुर्की में असफल तख्तापलट में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन पर आभार व्यक्त किया है। तुर्क राष्ट्रपति इससे पहले अमेरिका और सऊदी इशारों पर राष्ट्रपति बश्शार असद को सत्ता से बेदखल करने की भरपूर कोशिश कर रहे थे लेकिन लग रहा है अब उन्हें दोस्तों और दुश्मनों का पता चलने सगा गया है। राष्ट्रपति ओर्दोगान ने कहा कि मेरे और राष्ट्रपति बश्शार असद के सम्बंध अच्छे नहीं थे लेकिन फिर भी बश्शार असद ने नाकाम तख्तापलट में मेरा समर्थन किया।
ओर्दोगान ने कहा कि मुझे अमेरिकियों के समर्थन की उम्मीद थी लेकिन अमेरिका और उसके कुछ सहयोगियों ने मेरी पीठ में खंजर भोंक दिया। तुर्की के खुफिया सूत्रों के अनुसार तुर्की में असफल तख्तापलट के पीछे अमेरिका, सऊदी अरब, इस्राईल और संयुक्त अरब अमीरात का हाथ है।