1 अगस्त 2016 - 13:02
भारत प्रशासित कश्मीर में हालात चौबीसवें दिन भी तनावपूर्ण।

श्रीनगर के कई इलाकों में सोमवार को भी कर्फ्यू लागू रहा। इस बीच अलगाववादी दलों की कॉल पर सोमवार को आम हड़ताल रही जिसकी वजह से जन जीवन ठप रहा। अलगाववादी दलों ने कश्मीरी जनता से कहा है कि वह अगले पांच अगस्त तक विरोध प्रदर्शन जारी रखें।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः श्रीनगर से मिलने वाली खबरों के अनुसार अनंतनाग, पंपोर और श्रीनगर के कई इलाकों में सोमवार को भी कर्फ्यू लागू रहा। इस बीच अलगाववादी दलों की कॉल पर सोमवार को आम हड़ताल रही जिसकी वजह से जन जीवन ठप रहा। अलगाववादी दलों ने कश्मीरी जनता से कहा है कि वह अगले पांच अगस्त तक विरोध प्रदर्शन जारी रखें।
सोमवार को भी घाटी के विभिन्न इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए जिनके दौरान बहुत से लोग घायल हो गए। श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि घाटी के अधिकांश जिलों से कर्फ्यू हटा लिया गया है लेकिन एहतियात के तौर पर धारा एक सौ चव्वालीस लागू है।
इस बीच श्रीनगर में अलगाववादी दलों ने ऐतिहासिक जामा मस्जिद तक जुलूस निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया।

X