अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः रिपोर्ट के अनुसार तुर्क ख़ुफ़िया एजेंसी के क़रीबी सूत्रों ने मिडिल ईस्ट से बातचीत में कहा है कि तुर्की में विफल सेना विद्रोह करने वाले असली तत्वों को संयुक्त अरब अमीरात ने बड़े पैमाने पर वित्तीय सहायता प्रदान की थी और संयुक्त अरब अमीरात का तख्तापलट करने वालों के साथ क़रीबी सम्पर्क था। तुर्क खुफिया एजेंसी के अनुसार मोहम्मद दहलान ने तुर्की सैन्य विद्रोहियों और फ़त्हुल्लाह गोलन के बीच माध्यम के रूप में काम किया है। मुहम्मद दहलान संयुक्त अरब अमीरात से पैसे लेकर तुर्की में सैन्य विद्रोहियों को प्रदान करते रहे हैं। मोहम्मद दहलान, फ़त्ह आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य हैं जिन पर अमीरात से पैसे लेकर तुर्की के सैन्य विद्रोहियों तक पहुंचाने का आरोप है। मिडिल ईस्ट के अनुसार तुर्की में होने वाले तख्तापलट में सऊदी अरब भी शामिल है और सऊदी अरब के टीवी चैनल अल अरबिया ने तो सैन्य विद्रोहियों की जीत की घोषणा भी कर दी थी। तुर्की में तख्तापलट की विफलता के बाद अमीरात ने दहलान को देश छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और उससे दूर रहने में ही भलाई समझी।