15 जुलाई 2016 - 13:16
यमन में सेना ने सऊदी अरब का युद्धक विमान F16 मार गिराया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के एक F16 युद्धक विमान को लक्ष्य बना कर मार गिराया। सूत्रों के अनुसार यह युद्धक विमान राजधानी सना के पूर्व में गिरा है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के एक F16 युद्धक विमान को लक्ष्य बना कर मार गिराया। सूत्रों के अनुसार यह युद्धक विमान राजधानी सना के पूर्व में गिरा है।
यह विमान सैनिक छावनी खालिद अलअस्करिया पहुंचने से पहले ख़मीस मुशैत क्षेत्र में गिर गया जिसके परिणाम में उसके एक चालक की मृत्यु हो गयी।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बल इस देश पर सऊदी अरब के पाश्विक आक्रमण के आरंभ से अब तक सऊदी पिट्ठूओं व लड़ाकों को भारी क्षति पहुंचा चुके हैं।
यमन से प्राप्त एक अन्य समाचार के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बल सऊदी अरब के सौ से अधिक लड़ाकों को यमन के दक्षिण में स्थित तइज़ प्रांत में मौत के घाट उतारने में सफल हो गये।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने यमन पर अपना अतिक्रमण 26 मार्च वर्ष 2015 को आरंभ किया था जिसमें अब तक यमन के दसियों हज़ार लोग हताहत व घायल हो चुके हैं और यमन की 80 प्रतिशत आधार भूत संरचनायें तबाह हो चुकी हैं।