इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर एडमिरल अली फ़दवी ने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका की उपस्थिति, क्षेत्र में अशांति का कारण है।
उन्होंने गुरूवार को पत्रकारों से बात करते हुए अमरीका की दुष्टता की ओर संकेत किया और कहा कि क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति से बहुत अधिक अशांति फैल गयी है।
एडमिरल अली फ़दवी ने यह बयान करते हुए कि अमरीकी, ईरान की जलसीमा से निकट होने का साहस नहीं कर सकते, कहा कि आईआरजीसी पूरी सूक्ष्मता के साथ देश की जल सीमा की रक्षा कर रहा है।
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी की नौसेना के कमान्डर एडमिरल अली फ़दवी ने कहा है कि नौसेना देश की जलसीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है।