30 अप्रैल 2016 - 18:36
काज़मैन में आतंकी हमले का षड़यंत्र नाकाम

इराकी सूत्रों ने बताया है कि इराकी सुरक्षा बलों ने बगदाद से सटे काज़मैन क्षेत्र में एक आतंकी गुट के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है

अबनाः इराकी सूत्रों ने बताया है कि इराकी सुरक्षा बलों ने बगदाद से सटे काज़मैन क्षेत्र में एक आतंकी गुट के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।  यह आतंकी गुट, दाइश से संबंधित है और बगदाद के अलकरादा और अलजादेरिया में हुए हालिया धमाकों का ज़िम्मेदार भी यही गुट है।
इस आतंकी गुट के सदस्यों के पास विस्फोट पदार्थ और हथियार बरामद हुए हैं और पूछताछ के बाद पता चला है कि आतंकवादी संगठन दाइश से संबंधित यह आतंकी, अगले मंगलवार अर्थात इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम के शहादत दिवस के अवसर पर उनके रौज़े के दर्शन के लिए काज़मैन जाने वाले लोगों पर की योजना बना रहे थे।
इराक के बहुत से प्रान्तों में मंगलवार को छुट्टी है। इस दिन इराक और पूरी दुनिया के श्रद्धालु, काज़मैन नगर पहुंचते हैं।