21 अप्रैल 2016 - 18:08
तुर्की अब भी आतंकियों की सहायता उनको हथियार उपलब्ध करा रहा है।

सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम ने गुरुवार को सीरिया के मामले में चीन के विशेष दूत से मुलाक़ात में कहा कि तुर्की, सीरिया में घुस पैठ करने वाले आतंकियों की सहायता और उन्हें आधुनिक हथियार उपलब्ध करा रहा है।

सीरिया ने कहा है कि तुर्की और कई अन्य देश सीरिया में निरंतर आतंकी गुटों के लिए हथियार भेज रहे हैं।
सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम ने गुरुवार को सीरिया के मामले में चीन के विशेष दूत से मुलाक़ात में कहा कि तुर्की, सीरिया में घुस पैठ करने वाले आतंकियों की सहायता और उन्हें आधुनिक हथियार उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने कहा कि तुर्की अपनी इस प्रकार की कार्यवाही से आतंकियों के मोर्चों को मज़बूत कर रहा है। सीरिया के विदेशमंत्री ने दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकियों के विरुद्ध भरपूर युद्ध जारी रखने के सीरिया की सरकार, जनता और सेना के संकल्प की घोषणा करते हुए कहा कि सीरिया की जनता और सरकार, तुर्की जैसे कुछ देशों के समर्थित आतंकियों के विरुद्ध युद्ध जारी रखेगी।
उन्होंने सीरियाई नागरिकों के लिए सरकार की सहायता की ओर संकेत रते हुए कहा कि सीरिया की सरकार अपने नागरिकों को सहायता पहुंचाने का क्रम जारी रखेगी क्योंकि सरकार का दायित्व और ज़िम्मेदारी ही जनता की सहायता करनी है।
सीरिया के विदेशमंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि दमिश्क़, जेनेवा शांति वार्ता और राजनैतिक प्रक्रिया का समर्थन करता रहेगा, कहा कि सऊदी अरब के समर्थित विरोधियों का गुट देश में युद्ध की आग भड़काने और सुरक्षा की स्थिति को अधिक से अधिक ख़राब करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के समर्थित विरोधियों का प्रतिनिधि मंडल वार्ता को ख़राब करने के प्रयास में हैं इस मुलाक़ात में सीरिया के मामले में चीन के विशेष दूत शियानूयान ने भी कहा कि बीजिंग, सीरिया में शांति व सुरक्षा की बहाली और सीरिया के संकट को वार्ता द्वारा हल किए जाने का समर्थन करता है।