ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्थान के प्रमुख ने कहा है कि अगर गुट पांच धन एक के सदस्य देशों ने परमाणु समझौते को लागू करने में लापरहवाी की तो तेहरान इसका उचित जवाब देगा।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्थान के प्रमुख अली अकबर सालेही ने बुधवार को विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परमाणु समझौते के सामने वाले पक्ष ने अगर अपने वादे पर अमल करने में लापरवाही की तो तेहरान उचित प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा।
उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते के अनुच्छेद इतने मज़बूत हैं कि सामने वाला पक्ष इसमें किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जैसा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने कहा है ईरानी अधिकारी, गुट पांच धन एक की ओर से किसी भी प्रकार के उल्लंघन के मामले में सख्त जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि गुट पांच धन एक के देशों ने कुछ सीमा तक अपने वादों पर अमल करने में लापरवाही की है किन्तु मामले अच्छी तरह आगे बढ़ रहे हैं और हालात बेहतर हैं।