26 मार्च 2016 - 17:50
दाइश को समाप्त करने के लिए बश्शार असद का समर्थन आवश्यक।

अमरीका के विदेश मंत्री ने बल दे कर कहा है कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द सीरिया के राष्ट्रपति से एकमत होना पड़ेगा।

अमरीका के विदेश मंत्री ने बल दे कर कहा है कि तकफ़ीरी आतंकी गुट दाइश को समाप्त करने के लिए जल्द से जल्द सीरिया के राष्ट्रपति से एकमत होना पड़ेगा।
जाॅन केरी ने सीएनएन से बात करते हुए कहा कि जितनी जल्दी बश्शार असद से हमारी सहमति हो जाएगी उतनी जलदी हम दाइश को तबाह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे दाइश में लोगों के शामिल होने पर अंकुश लगाने और इस गुट की विचारधारा को फैलने से रोकने में सफल हो रहे हैं और समय बीतने के साथ हम एक एेसे संसार में लौटना चाहते हैं जहां हमें यह महसूस हो सके कि हम पूरी सुरक्षा से यात्रा कर सकते हैं। अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम इस साल दाइश पर कड़ा प्रहार करना चाहते हैं लेकिन तकफ़ीरी आतंकियों के विचारों के प्रभावों को मिटाने के लिए वर्षों तक काम करना होगा। केरी ने कहा कि हमने अलक़ायदा की जड़ काट दी है और यह गुट बिखर चुका है लेकिन इसके तत्व अब भी ख़तरा समझे जाते हैं।
जाॅन केरी ने कहा कि अब अलक़ायदा हमारे जीवन के लिए संपूर्ण ख़तरा नहीं है और इसी लिए हम दाइश से संघर्ष कर रहे हैं। अगर दाइश को उसके हाल पर छोड़ दिया गया तो इसके परिणाम अत्यंत विध्वंसक होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी देश दाइश का समर्थन नहीं करता और यह गुट अलग-थलग पड़ गया है और इसी लिए मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम दाइश को समाप्त कर देंगे। अमरीका के विदेश मंत्री ने इसी प्रकार कहा कि जितनी जल्दी हम सीरिया में बश्शार असद के साथ सहमति तक पहुंच जाएंगे उतनी जल्दी हम दाइश के संबंध में अपने वादे को पूरा कर देंगे।