सऊदी अरब के युद्धक विमानों की यमन के आवासीय क्षेत्रों पर बमबारी जारी है।
यमन के अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी युद्धक विमानों ने शनिवार की शाम मआरिब प्रांत के सरवाह इलाक़े में तीन हमले किए।
इन हमलों में कई आम नागरिकों के हताहत और घायल होने के समाचार हैं।
इसके अलावा, सनआ में बनी जीर आवासीय इलाक़े पर सऊदी बमबारी में तीन बच्चों समेत 5 आम नागिरक मारे गए।
इस बीच, यमन के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि तईज़ प्रांत के जबल हबशी में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की जवाबी कार्यवाही में कई सऊदी सैनिक और उनके समर्थक मारे गए हैं।