5 मार्च 2016 - 20:00
भारत ने रद्द किया अमरीकी आग्रह।

भारत ने एक बार एशिया-पेसिफ़िक समुद्री क्षेत्र में संयुक्त गश्त के अमरीका के आग्रह को एक बार फिर रद्द कर दिया है।

भारत ने एक बार एशिया-पेसिफ़िक समुद्री क्षेत्र में संयुक्त गश्त के अमरीका के आग्रह को एक बार फिर रद्द कर दिया है।
भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने शनिवार को अमरीका के इस आग्रह को रद्द करते हुए कहा कि यद्यपि भारत इस समय अमरीका सहित कई देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है लेकिन वह किसी अन्य देश के साथ संयुक्त गश्त की कार्यवाही में भाग नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि एशिया-पेसिफ़िक समुद्री क्षेत्र में संयुक्त गश्त के संबंध में नई दिल्ली का कोई कार्यक्रम नहीं है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी नौसेना के कमांडर ने कई बार भारत से आग्रह किया है कि वह एक संयुक्त कमान के अंतर्गत एशिया-पेसिफ़िक समुद्री क्षेत्र में संयुक्त गश्त की कार्यवाही में भाग ले। सामरिक मामलों के अनेक क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय टीकाकारों का कहना है कि अमरीका, भारत के साथ रक्षा सहयोग में विस्तार द्वारा, क्षेत्र के अत्यंत शक्तिशाली देश चीन की दिन प्रतिदिन बढ़ती ताक़त का मुक़ाबला करना चाहता है।