29 फ़रवरी 2016 - 08:22
सीरिया में युद्धविराम पर कंट्रोल के लिए ड्रोन विमानों का प्रयोग।

रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय ने कहा है कि इस देश की सेनाएं सीरिया में युद्ध विराम की निगरानी के लिए दसियों ड्रोन विमानों का प्रयोग कर रही हैं।

रूसी प्रतिरक्षामंत्रालय ने कहा है कि इस देश की सेनाएं सीरिया में युद्ध विराम की निगरानी के लिए दसियों ड्रोन विमानों का प्रयोग कर रही हैं।
प्रेस टीवी के अनुसार सीरिया में युद्ध विराम पर निगरानी करने के प्रमुख सर्गेई कूरन्कू ने कहा है कि सीरिया में शांति बहाल करने से संबंधित समस्त प्रयास हर वक्त अंजाम दिये जा रहे हैं और उस पर निगरानी करने के लिए 70 ड्रोन विमानों का प्रयोग किया जा रहा है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में युद्ध विराम के बाद से मुख्यरूप से शांति रही है। सीरिया में अस्थाई युद्ध विराम 27 फरवरी की सुबह से 10 दिनों के लिए आरंभ हो गया है।
इसी मध्य रूस ने गत 24 घंटों के दौरान सीरिया में 9 बार युद्ध विराम के उल्लंघन की सूचना दी है। रशा टूडे ने इस बात की सूचना देते हुए कहा है कि सात बार युद्ध विराम का उल्लंघन दमिश्क के इर्दगिर्द उन गुटों की फायरिंग से हुआ जिन्हें अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। उल्लेखनीय है कि युद्ध विराम में भाग लेने हेतु सीरियाई सरकार के 17 विरोधी गुटों ने अपनी तत्परता की घोषणा की है और अमेरिका ने भी वाशिंग्टन का समर्थन प्राप्त 69 गुटों के युद्ध विराम से जुड़ने की घोषणा की है।