26 फ़रवरी 2016 - 06:11
बग़दाद में दो बम विस्फोट, दर्जनों हताहत व घायल।

बग़दाद के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो धमाके हुए। एक विस्फोट तारेमिया क्षेत्र में हुआ जिसमें तीन आम नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हुए और दूसरा विस्फोट बगदाद के दक्षिण पूर्व मोहल्ले में हुआ जिसमें दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए दो अलग अलग बम धमाकों में पांच लोग मारे गए और दस से अधिक घायल हो गए।

बग़दाद के दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो धमाके हुए। एक विस्फोट तारेमिया क्षेत्र में हुआ जिसमें तीन आम नागरिक मारे गए और आठ अन्य घायल हुए और दूसरा विस्फोट बगदाद के दक्षिण पूर्व मोहल्ले में हुआ जिसमें दो नागरिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।

दूसरी ओर आईएस आतंकवादियों ने अल-अंबार प्रांत के पलूजा शहर में चार इराकी नागरिकों को गोली मार दी। आईएस ने इन चारों इराकी नागरिकों को सेना की जासूसी करने के आरोप में गोली मारी। फलूजा शहर में पिछले सप्ताह आदिवासी युवाओं और आईएस के बीच भीषण लड़ाई हुई थी। गौरतलब है कि सेना और स्वयंसेवी बलों के हाथों लगातार हार का मज़ा चखने के बाद आईएस आतंकवादी अब आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं।