इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश उपमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और उनकी रूसी समकक्ष मिख़ाइल बोग्दानोफ़ ने टेलीफ़ोन पर अपनी बातचीत में इस बात पर सहमति जताई कि सीरिया में उन क्षेत्रों को छोड़कर जहां आतंकी सगठन मौजूद हैं अन्य सभी क्षेत्रों में संघर्ष विराम होना चाहिए।
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और बोग्दानोफ़ ने इस बात पर भी बल दिया कि सीरियाई सरकार और विरोधी संगठनों के बीच राजनैतिक बातचीत शुरू होनी चाहिए।
मध्यपूर्व के मामलों में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत बोग्दानोफ़ बहुत जल्द तेहरान की यात्रा पर आने वाले हैं।