ईरान की एरोस्पेस संस्था के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने ईरान को मीज़ाइल के विभाग में क्षेत्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया है।
तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, अमीर अली हाजीज़ादे ने पवित्र नगर मशहद में ईरान के मीज़ाइल शीर्षक के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान समय में ईरान, मीज़ाइल के विभाग में क्षेत्र का पहला देश और दुनिया के दस देशों में शामिल है।
उन्होंने यह बयान करते हुए कि एमाद मीज़ाइल 2017 में इस संस्था के हवाले कर दिया जाएगा और ठोस ईंधन से चलने वाले लंबी दूर की मारक क्षमता वाले सिज्जील मीज़ाइल को भी शीघ्र की सेना के हवाले कर दिया जाएगा।
ब्रिगेडियर जनरल हाजीज़ादे ने देश के मीज़ाइल उद्योग पर प्रतिबंध के प्रभाव के बारे में कहा कि ईरान की मीज़ाइल क्षमता को सीमित करने के समस्त प्रयासों के बावजूद ईरान ने इस क्षेत्र में बहुत अधिक प्रगति की और वर्तमान समय में भी इससे और अधिक शक्तिशाली बनाने का प्रयास किया जा रहा है।