3 फ़रवरी 2016 - 20:07
 सऊदी अरब की एक सड़क का नाम अबी बक्र अल-बग़दादी स्ट्रीट रखा गया।

सऊदी अरब की राजधानी की एक सड़क के नाम की तस्वीर, जो तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के नाम पर है, सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।

सऊदी अरब की राजधानी की एक सड़क के नाम की तस्वीर, जो तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के नाम पर है, सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।
मीज़ान न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट के नाम की भांति नाम की सड़क की तस्वीर से सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है और लोग आले सऊद शासन की आतंकवाद समर्थित नीतियों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रियाज़ नगर पालिका ने एक सऊदी नागरिक की ओर से अबू बक्र अल-बग़दादी के नाम की सड़क का नाम बदलने की दरख़्वासत के जवाब में कहा है कि इस पर अभी विचार किया जा रहा है।
सीएनएन टीवी चैनल की अरबी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, यह सड़क जिसका नाम दाइश के सरग़ना के नाम पर है, रियाज़ के अल-मुरव्वज इलाक़े में स्थित है।
इस सड़क का नाम बदलने का आवेदन करने वाले अहमद हकमी के हवाले से लिखा है कि यह विषय कोई मुद्दा नहीं, बल्कि दो नामों का एक समान होना है।
रियाज़ नगर पालिका ने इस सड़क का यह नाम केवल एक वर्ष पूर्व ही रखा है।