15 जनवरी 2016 - 17:13
अमरीका सुपर पावर ने ईरान के सामने घुटने टेके।

ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने कहा है कि अमरीकी नौसैनिकों की गिरफ़्तारी, ईरान की शक्ति का चिन्ह है।

ईरान की इस्लामी व्यवस्था की हित संरक्षक परिषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने कहा है कि अमरीकी नौसैनिकों की गिरफ़्तारी, ईरान की शक्ति का चिन्ह है।
उन्होंने ईरान के टीवी चैनल-2 से बात करते हुए कहा कि सिपाहे पासदारान की नौसेना ने अमरीकी नौसैनिकों की गिरफ़्तारी के बाद पाया कि अमरीकी नौका ग़लती से ईरान की जलसीमा में घुस गयी है और यदि एेसा न होता और उनका हमला करने का इरादा होता तो उनके साथ कुछ और व्यवहार किया जाता।
उनका कहना था कि ईरान अपनी सुरक्षा को बहुत महत्व देता है और उसने मीज़ाइल और उनकी क्षमताओं में बहुत अधिक वृद्धि की है। ज्ञात रहे कि अमरीकी नौसेना की दो नौकाएं जिनमें दस नौसैनिक सवार थे, बुधवार को ग़लती से ईरान की जलसीमा में घुस गयी थीं जिसके बाद ईरानी सैनिकों ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया और बाद में अमरीकी कमान्डर के माफ़ी मांगने पर उन्हें रिहा कर दिया गया। यह पहली बार नहीं है जब ईरानी सेना ने अमरीकी सैनिकों को गिरफ़्तार किया है इससे पहले भी कई बार अमरीकी सैनिकों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।