11 जनवरी 2016 - 19:59
सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के ठिकाने पर हूयी हवाई कार्यवाई

पश्चिमोत्तरी सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के ठिकाने पर हुयी हवाई कार्यवाही में दसियों आतंकी मारे गए।

पश्चिमोत्तरी सीरिया में विदेश समर्थित आतंकियों के ठिकाने पर हुयी हवाई कार्यवाही में दसियों आतंकी मारे गए।
इस कार्यवाही में सीरिया और रूस के युद्धक विमानों ने भाग लिया। इस कार्यवाही के दौरान पश्चिमोत्तरी सीरिया के इद्लिब प्रातं में आतंकवादी गुट जिबहुतन नुसरा के ठिकानों को निशाना बनाया गया जिसमें इस गुट के 29 और कुछ दूसरे आतंकवादी गुटों के 6 आतंकी मारे गए।
यह ऐसी हालत में है कि रविवार की रात हलब के पश्चिम में स्थित अर्राशेदीन-4 और अर्राशेदीन-5 इलाक़ों में आतंकवादी गुटों और सीरियाई सेना के बीच भीषण झड़प हुयी जिसमें आतंकियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा।
इसी प्रकार सीरियाई सैनिकों ने हलब के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्र में स्थित कुवैरस सैन्य हवाई अड्डे के पास घात लगाकर कार्यवाही की जिसमें कई तकफ़ीरी आतंकी ढेर हो गए।
पिछले एक महीने के दौरान सीरियाई सैनिक, हलब शहर के पूर्वी क्षेत्र के बड़े भाग को दाइश के आतंकियों से आज़ाद कराने में सफल हुए हैं।