फ्रांस में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राजदूत ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के दृष्टिगत ईरान, तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास को होने वाले नुक़सान की भरपाई का प्रतिबद्ध है।
फ्रांस में ईरानी राजदूत अली आहनी ने इस देश के चैनल 24 से एक वार्ता में, तेहरान में सऊदी अरब के दूतावास पर प्रदर्शनकारियों के हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ वह खेदजनक है और ईरान में उच्चतम स्तर पर उसकी आलोचना की गयी।
उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्रपति ने न्यायपालिका से इस मामले की जांच के लिए समिति बनाने को कहा है।
ईरानी राजदूत ने कहा कि ईरान, अंतरराष्ट्रीय नियमों के प्रति कटिबद्ध है और सऊदी दूतावास के मामले में जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, तेहरान ने अफसोस भी प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि सब कुछ अचानक होने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने दूतावास के कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचने दिया जिस पर खुश होना चाहिए और ईरान अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार, दूतावास को हुए नुकसान की भरपाई पर तैयार है।
उन्होंने कहा कि हम ने सदैव क्षेत्रीय देशों को महत्व दिया है किंतु सऊदी अरब की गलत नीतियों से क्षेत्र में तनाव बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि एक अत्याधिक लोकप्रिय धर्म गुरु शेख निम्र को मौत की सज़ा दिये जाने के बाद हमें प्रतिक्रिया का अनुमान था यहां तक कि इस्लामी देशों बल्कि युरोपीय देशों में भी इस मृत्युदंड पर प्रतिक्रिया प्रकट की गयी और यही कारण था कि हम ने शेख निम्र को मृत्युदंड को रोकने का भी प्रयास किया।