अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर के शहर जम्मू में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों ने नाइजीरिया में हुए सेना के हाथों शियों के कत्लेआम और शिया धर्मगुरू शेख़ ज़कज़ाकी पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके इस देश की सेना की इस बर्बर कार्यवाही की निंदा की।
प्रदर्शनकारियों ने शेख ज़कज़ाकी की तस्वीरें हाथों में लेकर नाइजीरिया के इस्लामी आंदोलन के प्रमुख नेता के साथ अपनी हमदर्दी जताई।
गौरतलब है कि नाइजीरिया की सेना ने रविवार को देश के ज़ारिया शहर में शिया इमामबाड़े बक़ीयतुल्लाह पर हमला करके सैकड़ों लोगों को शहीद और घायल कर दिया था।




