16 दिसंबर 2015 - 06:30
 आईएईए ने एकमत होकर की ईरान की पीएमडी फाइल बंद।

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के परमाणु कार्यक्रम में कथित संदिग्ध गतिविधियों की फाइल हमेशा के लिए बंद कर दी गयी है।

परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी में ईरान के परमाणु कार्यक्रम में कथित संदिग्ध गतिविधियों की फाइल हमेशा के लिए बंद कर दी गयी है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री डॅाक्टर जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम में संभावित सैन्य पहलू की फाइल इतिहास का हिस्सा बन गयी है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम में संभावित सैन्य पहलू की फाइल को संक्षेप में पीएमडी कहा जाता है।
मंगलवार को वियना में परमाणु ऊर्जा की अंतरराष्ट्रीय एजेन्सी आईएईए के निदेशक मंडल की बैठक के बाद विदेशमंत्री ने कहा कि पीएमडी की फाइल बंद होने के साथ ही ईरान के परमाणु मामले और आईएईए के साथ ईरान के सहयोग में नया अध्याय जुड़ गया है।
विदेशमंत्री ने कहा मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आज जो प्रस्ताव पारित किया गया है वह पीएमडी की फाइल बंद किये जाने से भी अधिक विस्तृत है और इस प्रस्ताव के पारित होने के बाद, आईएईए के पहले के वह 12 प्रस्ताव निरस्त हो गये जिनमें ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगाए गये थे।
याद रहे गुट 5+1 की ओर से तैयार प्रस्ताव का मसौदा मंगलवार को निदेशक मंडल की बैठक के दौरान पूर्ण सहमति से पारित हो गया।
यह बैठक उस मसौदे पर चर्चा के लिए आयोजित की गयी थी जिसे ईरान के साथ परमाणु वार्ता के दौरान, गुट 5+1 के सदस्य देशों ने तैयार किया था।
इस बैठक में निदेशक मंडल के 35 सदस्यों के अलावा आईएईए में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफी, बैठक की कार्यवाही के निरीक्षण के लिए ईरान और गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।