13 नवंबर 2015 - 09:57
इराक़ में कुर्द फ़ौज़ों ने आईएस आईएल के कई आतंकी मार गिराए।

इराक़ की कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने देश के पश्चिमोत्तरी भाग में दाइश के कुछ ठिकानों पर ऐसी हालत में नियंत्रण कर लिया है जब स्ट्रैटिजिक दृष्टि से अहम शहर सिन्जार पर नियंत्रण के लिए दाइश पर हमले जारी हैं।

इराक़ की कुर्द पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने देश के पश्चिमोत्तरी भाग में दाइश के कुछ ठिकानों पर ऐसी हालत में नियंत्रण कर लिया है जब स्ट्रैटिजिक दृष्टि से अहम शहर सिन्जार पर नियंत्रण के लिए दाइश पर हमले जारी हैं।
वरिष्ठ पीशमर्गा अधिकारी मेजर जनरल इज़्ज़ुद्दीन सादून ने गुरुवार को कहा, “7 बजे सुबह हमला शुरु हुआ और पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ सिन्जार ज़िले के केन्द्रीय भाग को आज़ाद कराने के लिए कई छोर से आगे बढ़ी।”
इराक़ी कुर्दिस्तान की सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान सिन्जार और उसके आस-पास लड़ाई के दौरान कम से कम दाइश के 30 आतंकी मारे गए। इस बयान के अनुसार, जिस ओर पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ आगे बढ़ रही है उस ओर दाइश सड़कों पर कार बम लगा रहा है।
एक और आधिकारिक सूत्र ने कहा कि पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने सिन्जार के उत्तर में कई गांवों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इसी प्रकार कुर्द फ़ोर्सेज़ ने उस राजमार्ग का संपर्क सीरिया के रक़्क़ा क़स्बे से तोड़ दिया है जो इराक़ को रक़्क़ा से जोड़ता है। रक़्क़ा को दाइश ने अपनी राजधानी बना रखा है।
कुर्द फ़ोर्सेज़ ने इससे पहले कहा था कि लगभग 7500 कुर्द फ़ाइटर्ज़ सिन्जार कार्यवाही में भाग लेंगे। इस क़स्बे से सीरिया की सीमा लगभग 40 किलोमीटर दूर है। सिन्जार में दाइश ने ईज़दी अल्पसंख्यक समुदाय के ख़िलाफ़ ऐसे अपराध किए हैं जिन्हें सुन कर इंसानियत का सिर शर्म से झुक जाए।