रूस के विदेश मंत्री सिर्गेई लावरोफ़ ने ईरान के बिना सीरिया संकट के हल के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोशिश को बेफ़ायदा बताया।
इरना के अनुसार, सिर्गेई लावरोफ़ ने शनिवार को रूसी टीवी चैनल-2 से बातचीत में, वियना में सीरिया संकट के लिए चार पक्षीय बैठक के बारे में कहा कि रूस ने इस पृष्ठिभूमि में सीरिया संकट के लिए सहमति जतायी किन्तु साथ ही अपने भागिदारियों को यह बात भी बता दी कि ईरान की भागीदारी के बिना, किसी ऐसे गुट को बनाना बेफ़ायदा है जो सीरिया की समस्या के हल के लिए राजनैतिक प्रक्रिया का समर्थन करे।
ज्ञात रहे बधुवार को वियना में रूस, अमरीका, तुर्की और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की चारपक्षीय बैठक हुयी जिसमें सीरिया की समस्या के राजनैतिक हल से जुड़े मामलों की समीक्षा की गयी।